दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में तैनात पुलिस जवान की पेट्रोलिंग के दौरान चाकू से हत्या – Parvat Sankalp News

दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में तैनात पुलिस जवान की पेट्रोलिंग के दौरान चाकू से हत्या

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गोविंदपुरी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के जवान की पेट्रोलिंग के दौरान चाकू से गोदकर की हत्या कर दा गआ। मृतक की सिपाही की पहचान किरण पाल के रूप में हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किरणपाल शनिवार तड़के गोविंदपुरी की गली नंबर -13 में पड़े मिलें। उनके पेट व छाती पर चाकू मारने के निशान थे। दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सिपाही वर्दी में था और सरकारी मोटरसाइकिल भी पास में पड़ी मिली है। दिल्ली में वर्दी में सिपाही की हत्या का इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *