उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दिया फिर से प्रवेश का अवसर, समर्थ पोर्टल 25 अक्टूबर तक उपलब्ध – Parvat Sankalp News

उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दिया फिर से प्रवेश का अवसर, समर्थ पोर्टल 25 अक्टूबर तक उपलब्ध

उत्तराखंड:-  उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित छात्रों को प्रवेश के लिए एक और अवसर प्रदान करने का निर्देश दिया है। प्रवेश व शुल्क जमा करने के लिए पोर्टल पुनः 24 अक्टूबर  को सुबह आठ बजे से खोला जाएगा, जो कि 25 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। इस अवधि में समर्थ एंट्रेंस मॉड्यूल के माध्यम से बीएड, एमएड एवं विधि के पंजीकृत अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालयों के नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकता है। वहीं, राज्य विश्वविद्यालयों में आगामी परीक्षा परिणाम समर्थ के माध्यम से नैड-डिजिलॉकर से घोषित होंगे।

समर्थ पोर्टल को पंजीकरण के लिए नहीं खोला जा रहा है, केवल प्रवेश से वंचित पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों और प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित छा़त्रों को ही दो दिनों (24 व 25 अक्टूबर) तक प्रवेश और शुल्क जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं, सचिव उच्च शिक्षा रंजीत सिन्हा ने निर्देश दिया है कि कक्षाओं के संचालन के बाद द्वितीय पाली में अपराह्न 12 बजे के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *