जसपुर लूट के दूसरे आरोपी साजिद उर्फ काला और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग में आरोपी साजिद को लगी गोली – Parvat Sankalp News

 जसपुर लूट के दूसरे आरोपी साजिद उर्फ काला और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग में आरोपी साजिद को लगी गोली

कुंडा थाना क्षेत्र में मिस्सरवाला रोड पर पुलिस और जसपुर लूट के दूसरे आरोपी साजिद उर्फ काला के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी साजिद को गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस घायल साजिद को काशीपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय ले गई।

साजिद के खिलाफ रामपुर, मुरादाबाद, बाजपुर में लूट और डकैती के 15 केस दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई है। साजिद रामपुर के टांडा बदली कारहने वाला है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *