उत्तराखंड में खराब मौसम का असर, प्रदेशभर में हल्की बारिश, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में खराब मौसम का असर, प्रदेशभर में हल्की बारिश, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है, सुबह से प्रदेशभर में हल्की बारिश जारी है। वहीं, देर शाम बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। साथ ही यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, क्षेत्र में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में रात्रि से रुक रुककर बारिश जारी है।

मसूरी में बुधवार को झमाझम बारिश हुई और फिर घना कोहरा छा गया। इससे तापमान गिर गया। बारिश होने से माल रोड और आसपास  घूमने वाले पर्यटक परेशान रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *