धोखाधड़ी के अभियोग मे फरार अभियुक्तों की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने ढोल नगाड़े के साथ उनके घर मेरठ उत्तर प्रदेश पहुँची दून पुलिस – Parvat Sankalp News

धोखाधड़ी के अभियोग मे फरार अभियुक्तों की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने ढोल नगाड़े के साथ उनके घर मेरठ उत्तर प्रदेश पहुँची दून पुलिस

ढोल बजाकर खोली अभियुक्तों की पोल

धोखाधड़ी में लिप्त वांछित/ ईनामी अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में दून पुलिस की टीमें गैर प्रान्तों को हुई रवाना

धोखाधड़ी के अभियोग मे फरार अभियुक्तों की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने ढोल नगाड़े के साथ उनके घर मेरठ उत्तर प्रदेश पहुँची दून पुलिस

धोखाधड़ी में लिप्त अंतराज्यीय अमरीक गैंग के वांछित /इनामी अभियुक्तों की कुर्की/ गिरफ्तारी हेतु दून पुलिस पहुंची जगाधरी हरियाणा

थाना राजपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त वांछित /इनामी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 25/13 धारा 420/467/468/ 471/120(b) आईपीसी बनाम नथुराम आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी को फर्जी जमीन की रजिस्ट्री करवा कर मोटे पैसे ऐठ लिए थे। उपरोक्त मुकदमे में पुलिस द्वारा अभियुक्त नथुराम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है तथा अन्य अभियुक्त प्रभु दयाल लगातार फरार चल रहा है, जिसके विरुद्ध पूर्व में मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ

दिनाँक 13/09/24 को अभियुक्त प्रभु दयाल पुत्र डालचंद निवासी ग्राम पोहली थाना सरधना जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी। इस दौरान माननीय न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को दो गवाहों के समक्ष अभियुक्त के उपरोक्त आवास में ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्त के मक़ान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा की गई। दौराने मुनादी अभियुक्त प्रभु दयाल को दिनांक 14/10/2024 तक माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर माननीय न्यायालय की आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई।

धोखाधड़ी में लिप्त एक अन्य अंतरराज्यीय अमरीक गैंग के मुख्य सदस्य बाबा अमरीक की गिरफ्तारी व उक्त गैंग के सदस्य संजय कुमार व संजीव गुप्ता की संपत्ति कुर्की हेतु राजपूर पुलिस जगाधरी हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं। उपरोक्त गिरोह के 04 सदस्यों को पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *