कासगंज के  पटियाली में बच्चों से भरी वैन खाई में गिरी, मची चीख-पुकार मच – Parvat Sankalp News

कासगंज के  पटियाली में बच्चों से भरी वैन खाई में गिरी, मची चीख-पुकार मच

उत्तर प्रदेश:-  कासगंज के पटियाली में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वैन के गिरते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसा देख राहगीर बचाव के लिए दौड़ पड़े। वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल सभी बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे में कुछ बच्चों को अधिक चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

जनपद फर्रुखाबाद थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम रैंद से बच्चों को लेकर स्कूल वैन आ रही थी। ये वैन पटियाली के कस्बा भरगैन स्थित एमएचकेएम स्कूल की थी। वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे। भरगैन से कुछ ही दूर पर अचानक वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही बच्चों में चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत भरगैन वासियों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सभी बच्चों को वैन से बाहर निकालागया। परिवार के लोग सभी घायल बच्चों को लेकर जनपद फर्रुखाबाद के क़स्बा कायमगंज ले गए, कुछ सरकारी स्वास्थ केंद्र पर गए तो कुछ ने निजी चिकित्सकों के यहां घायल बच्चों का उपचार कराया। कुछ बच्चों की गम्भीर हालत को देखते हुए  मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *