आईएएस अफसरों के बाद आईपीएस अफसरों के तबादले की तैयारी – Parvat Sankalp News

आईएएस अफसरों के बाद आईपीएस अफसरों के तबादले की तैयारी

देहरादून उत्तराखंड में कल हुए 39 आईएएस और 45 पीसीएस अफसरों के तबादले के बाद आईपीएस अफसर के तबादले की लिस्ट जारी होने की तैयारी है सूत्र बताते हैं कि प्रस्ताव तैयार है और हाई लेवल से मंजूरी का इंतजार है। सूत्रों की माने तो कई दिनों से चल रही कवायद पर जल्द ही विराम लग सकता है। गढ़वाल मंडल के दो जिले और कुमाऊं मंडल के दो जिलों में फेर बदल हो सकता है। चर्चा इस बात की भी है की एडिशनल एसपी स्तर पर भी फेर बदल हो सकता है। सूत्र बताते हैं की बहुत जल्द यह तबादला लिस्ट जारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *