उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने खटीमा से दो नशा तस्करों को पकड़ा, एक किलो 527 ग्राम स्मैक बरामद – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने खटीमा से दो नशा तस्करों को पकड़ा, एक किलो 527 ग्राम स्मैक बरामद

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने खटीमा क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से  एक किलो 527 ग्राम स्मेक बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत 4.50 करोड़ रुपये है।

प्रदेश में अब तक सबसे बड़ी मात्रा में स्मेक बरामद की गई है। दोनों नशा तस्करों ने स्मेक को यूपी से खरीदा था। जिसे नेपाल में बेचने जा रहे थे। टीम ने इनके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *