अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में पर्यटन कारोबारियों ने चलाया सफाई अभियान, कचरे को बोरियों में भरकर किया एकत्रित – Parvat Sankalp News

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में पर्यटन कारोबारियों ने चलाया सफाई अभियान, कचरे को बोरियों में भरकर किया एकत्रित

रोहतांग (लाहौल-स्पीति):- अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में पर्यटन कारोबारियों ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया। नॉर्थ पोर्टल में फैले कचरे को उठाकर बोरियों में भरकर एकत्रित किया गया। गौरतलब है कि नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। लिहाजा, कारोबारी सप्ताह में एक बार कुछ समय निकाल कर सफाई कर रहे हैं। फूड वेंडर के अध्यक्ष सोनम गयुरमेद ने कहा कि कोकसर पंचायत से जुड़े कारोबारियों ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया और आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *