मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में उच्च शिक्षा विभाग तथा चिवनिंग एवं इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड के मध्य किया गया MoU हस्ताक्षर – Parvat Sankalp News

मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में उच्च शिक्षा विभाग तथा चिवनिंग एवं इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड के मध्य किया गया MoU हस्ताक्षर

उत्तराखंड:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग तथा चिवनिंग एवं इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड के मध्य MoU हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिवनिंग उत्तराखण्ड स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रतिवर्ष प्रदेश के 05 छात्रों को स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन के लिए ब्रिटेन के प्रतिष्ठित विवि में भेजा जाएगा।

साथ ही इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों को वर्चुअल माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण और कोर्स उपलब्ध कराया जाएगा। निश्चित रूप से इस MoU के बाद प्रदेश के छात्रों को शोध, नवाचार, छात्रवृत्ति, उद्यमिता विकास और इंटर्नशिप के नए अवसर प्रदान होंगे जो छात्रों के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होंगे। हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में कई तकनीक आधारित कोर्स की शुरुआत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *