प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार क़ो लेकर कयास एक बार फिर शुरू – Parvat Sankalp News

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार क़ो लेकर कयास एक बार फिर शुरू

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार क़ो लेकर कयास एक बार फिर शुरू हो गए है मंत्री विधायकों की सीएम के साथ-साथ दिल्ली दौड़ भी काफ़ी हद तक इस तरफ साकेत दें रही थी। ऐसे में अब सीएम धामी ने भी साफ कर दिया है कि इस तरफ कदम बढ़ाये जा रहे है उनके अनुसार ये एक प्रक्रिया का हिस्सा है और बीजेपी संगठन कि प्रक्रिया केहिसाब से ही सब कुछ होना है।  मंत्री मंडल विस्तार क़ो लेकर एक एक साकेत हवाओ में तैरने लगे है सीएम ने जहाँ बीजेपी संगठन की प्रक्रिया जल्द पुरी होने की बात कही। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी साफ कर दिया कि जल्द इसपर फैसला ले लिया जाएगा उनके अनुसार सीएम ने खुद सकेत दें दिए है और वो खुद दिल्ली भी गए थे ऐसे में जल्द विस्तार कर लिया जाएगा। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में मंत्रियों के चार पद रिक्त हैं। इन सभी पदों को भरने के लिए भाजपा संगठन की और से कवायद की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ संगठन स्तर से होता है इसकी प्रक्रिया चल रही है।

मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त रखे थे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करते समय मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त रखे थे। राज्य के संविधान के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं। हाल ही में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद, मंत्रिमंडल में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा राज्य में जोर पकड़ चुकी है, इस स्थिति को देखते हुए, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा राज्य में जोर पकड़ चुकी है। मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली दौरों के दौरान भी इस मुद्दे पर बार-बार चर्चा होती रही है। मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को लेकर कई नेताओं और राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें लगी हुई हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय जल्द लिया जाएगा, ताकि सरकार की कार्यक्षमता और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *