उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ में बीच भागीरथी नदी में फंसे दो व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन बल ने किया सुरक्षित – Parvat Sankalp News

उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ में बीच भागीरथी नदी में फंसे दो व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन बल ने किया सुरक्षित

उत्तरकाशी:-  उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़, आर्च पुल के पास बीच भागीरथी नदी में फंसे 2 व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन बल ने सकुशल रेस्क्यू किया। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जिला आपदा प्रबंधन को सूचना दी कि आर्च पुल, चिन्यालीसौड़ के पास नदी के बीच में 2 व्यक्ति फंसे हुए है जो तेज बहाव के कारण वहां से निकलने में असमर्थ है।

उक्त सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय राफ्ट व आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राफ्ट की सहायता से नदी के बीच में पहुंचकर फंसे हुए दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इन व्यक्तियों में विजय भूषण पुत्र इंद्रदेव नौटियाल ग्राम तुल्याड़ा सुनारगांव और किशोरी लाल पुत्र बड़की लाल निवासी सिगोट डुंडा उत्तरकाशी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *