अब 20 फरवरी को होंगे पंजाब विधानसभा चुनाव – Parvat Sankalp News

 अब 20 फरवरी को होंगे पंजाब विधानसभा चुनाव

नयी दिल्ली: पाचं विधान सभाओं में होने वाले विधान सभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी थीं लेकिन पंजाब में सियासी पार्टियां चुनाव को आगे टालने की मांग कर रही थीं।आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने सियासी दलों की मांग को देखते हुए पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख को बदल दिया है। दरअसल पंजाब की 117 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना था लेकिन गुरु रविदास जयंती की वजह से कांग्रेस,भाजपा समेत तमाम सियासी दलों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तारीख को आगे बढ़ाने की अपील की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने 20 फरवरी को प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान कराने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *