नैनीताल जिले के कालाढूंगी- रामनगर मार्ग में सड़क पार कर रहे हाथी से टकराई हरियाणा के पर्यटकों की कार, दो लोग घायल – Parvat Sankalp News

नैनीताल जिले के कालाढूंगी- रामनगर मार्ग में सड़क पार कर रहे हाथी से टकराई हरियाणा के पर्यटकों की कार, दो लोग घायल

नैनीताल:-  नैनीताल जिले के कालाढूंगी- रामनगर मार्ग में नयागांव के पास मंगलवार देर रात सड़क पार कर रहे हाथी से हरियाणा के पर्यटकों की कार टकरा गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार सवार मधुकर खट्टर ने बताया कि पांचों दोस्त नीम करौली बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। हम सभी दोस्त किराये की कार लेकर नैनीताल घुमने के बाद कैंची मंदिर घूम कर वापस लौट रहे थे। बुधवार को सभी दोस्तों का पेपर था। तभी कालाढूंगी में कार के सामने हाथियों का झुंड आ गया।

कार टकराने के बाद  हाथी  के वजन से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। शुक्र है कि हाथियों के झुंड ने कार पर हमला नहीं बोला। मुधकर खट्टर ने बताया कि नीम करौली बाबा ने हमें बचा लिया।  थानाध्यक्ष भगवान महर ने बताया कि कार संख्या एचआर 51 सीसी 5057 नैनीताल से रामनगर की तरफ को जा रही थी कि तभी रात करीब दस बजे नयागांव के पास उनकी कार हाथी से टकरा गई। कार सवार भूमिक बघेल(21) निवासी वार्ड नंबर 11, टिभा कालोनी हरियाणा, दीपक उपाध्याय(22) घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। कालाढूंगी रेंज कर्मियों ने हाथी के घायल होने की दृष्टि से रात एवं सुबह को हाथी ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन हाथी नहीं मिल सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *