केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बिजनौर एवं पौडी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर कोटद्वार बाईपास के निर्माण हेतु 691.70 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति – Parvat Sankalp News

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बिजनौर एवं पौडी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर कोटद्वार बाईपास के निर्माण हेतु 691.70 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बिजनौर एवं पौडी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर कोटद्वार बाईपास के निर्माण हेतु 691.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बिजनौर और पौडी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर 6 किलोमीटर लंबे 4-लेन कोटद्वार बाईपास के निर्माण हेतु 691.70 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दे दी गई है।नितिन गडकरी ने कहा कि यह मार्ग कोटद्वार शहर के लिए बाईपास के रूप में कार्य करेगा। यह शहर में भीड़भाड़ कम करने और उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इससे राज्य में पर्यटन के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह तीर्थस्थलों केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों तक कनेक्टिविटी में सुधार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *