घटिया सड़क निर्माण को लेकर भड़के विधायक उमेश शर्मा – Parvat Sankalp News

घटिया सड़क निर्माण को लेकर भड़के विधायक उमेश शर्मा

खानपुर के विधायक उमेश शर्मा को क्षेत्र के दाबकी कला गांव के कई ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर घोर लापरवाही और मानकों के विपरीत घटिया निर्माण की शिकायत मिली। जिसके बाद विधायक फौरन मौके पर जा पहुंचे और देखते ही देखते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों समेत ठेकेदार को मौके पर पहुंच गए। वहीं विधायक की इस कार्रवाई से अधिकारियों के साथ—साथ क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विधायक उमेश शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

विधायक उमेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को फटकार लगाई। वहीं बीते मंगलवार शाम लक्सर स्थित कैंप कार्यालय पहुंचने पर विधायक उमेश शर्मा के पास ग्रामीणों का एक हुजूम दाबकी कला नामक गांव में निर्माण नियमावली के विरूद्ध निर्मित की जा रही सड़क की शिकायत करने पहुंचे। बस फिर क्या था विधायक उमेश शर्मा ने ग्रामीणों द्वारा इस शिकायत को गंभीरता से संज्ञान में ले लिया और अपना काफिला फौरन मौके पर रवाना कर लिया। जिसके बाद विधायक उमेश शर्मा द्वारा खुद गांव की उसी सड़क का निरीक्षण करने लगे और मौके पर मिली सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री संबंधित शिकायत को पुख़्ता कर लिया। जिसके बाद उन्होंने सड़क निर्माण में जुटे ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और मौके पर लोक निर्माण विभाग को तलब कर लिया साथ ही संबंधित सड़क का निर्माण मानकों की निर्धारित गुणवत्ता वाली सामग्री के तहत किए जाने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *