सैनिक कल्याण मंत्री ने राज्य में दो डी.ई.ओ को मंजूरी मिलने पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री को दिया धन्यवाद – Parvat Sankalp News

सैनिक कल्याण मंत्री ने राज्य में दो डी.ई.ओ को मंजूरी मिलने पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री को दिया धन्यवाद

देहरादून तथा रानीखेत में खुलने जा रहे रक्षा संपदा कार्यालय (डी0ई0ओ0) को मंजूरी दिलवाने पर सैनिक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी द्वारा रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि यह अत्यधिक हर्ष का विषय है कि देवभूमि तथा सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के प्रति हमारे केन्द्रीय नेतृत्व के असीम प्रेम के परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड राज्य में दो रक्षा संपदा कार्यालय (डी0ई0ओ0) खुलने जा रहे हैं। मैं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं रक्षा मंत्री को इस सैन्यभूमि और वीरभूमि के समस्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं अन्य लोगों की ओर से हृदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मुझे ज्ञात हुआ है कि उत्तराखण्ड राज्य में गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून तथा कुमांउ क्षेत्र में रानीखेत में डी0ई0ओ0 खोलने की मंजूरी दी गई है। इससे वीरभूमि के समस्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं अन्य लोगों को भूमि संबंधी मामलों के समाधान हेतु मेरठ या बरेली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि देहरादून कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज की लीज को आगामी 90 वर्षां के लिए बढ़ाए जाने संबंधी निवेदन के साथ में विगत 11 मई 2022 को में रक्षा मंत्री से मिला भी था। प्रकरण के समाधान हेतु उन्होंने सैन्य विभाग (रक्षा संपदा) के अधिकारियों को निर्देशित किया था। मैं आशान्वित हूं कि जल्द ही राज्य के दोनों नवगठित डी0ई0ओ0 कार्यालयों में काम होने प्रारम्भ होगा और इस प्रकरण के समाधान में भी तेजी आऐगी। मैं एक बार पुनः सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के समस्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं अन्य लोगों की ओर से रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट एवं रक्षा मंत्री, भारत सरकार को हृदय की गहराईयों से उत्तराखण्ड राज्य को दो डी0ई0ओ0 कार्यालयों की मंजूरी प्रदान किए जाने हेतु धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *