भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए किया अपना नामांकन दाखिल – Parvat Sankalp News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए किया अपना नामांकन दाखिल

देहरादून*पर्वत संकल्प*:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “मैं वरिष्ठ नेतृत्व, राज्य नेतृत्व, सीएम के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं पीएम मोदी और सीएम उत्तराखंड के नेतृत्व में विकास कार्यों में काम करूंगा।”  महेंद्र भट्ट ने नामांकन पत्र विधानसभा स्थित चुनाव अधिकारी कार्यालय में चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं केंद्रीय नेतृत्व और पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि महेंद्र भट्ट को राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है और पार्टी कार्यकर्ता भी खुश हैं।”

बता दें कि राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है, जिसके लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपना नामांकन दाखिल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *