दिवाली में कॉर्बेट प्रशासन अलर्ट मोड, सभी की छुट्टियां रद्द – Parvat Sankalp News

दिवाली में कॉर्बेट प्रशासन अलर्ट मोड, सभी की छुट्टियां रद्द

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में आज दिवाली के पर्व पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की गई है,कॉर्बेट पार्क में जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च के साथ ही ड्रोन और हाथियों से की जा रही है गस्त। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का यूपी से लगता क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र में आता है, जहां से पूर्व में भी पोचर्स के कॉर्बेट पार्क के अंदर घुसने की घटनाएं सामने आई है, वहीं दिवाली के पर्व पर वनों और वन्यजीव की सुरक्षा को लेकर साथ ही तांत्रिक विद्या में होने वाले उल्लू के शिकार के मध्य नजर कॉर्बेट प्रशासन ने पार्क की सुरक्षा बढ़ा दी है जिसको लेकर कॉर्बेट पार्क में तैनात सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की गई है, उसके साथ ही हाथियों से ड्रोन से व पैदल फ्लैग मार्च करते हुए गस्त की जा रही है।

वही जानकारी देते हुए कॉर्बेट पार्क के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि दिवाली पर अंधविश्वास के चलते उल्लुओं पर खतरा होता है कई शिकारी उल्लुओं के शिकार के फिराक में कॉर्बेट पार्क के जगंलों में घुसने का प्रयास कर सकते है,जिसको लेकर हमारे द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, उसके साथ ही उन्होंने बताया कि कॉर्बेट पार्क से लगते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से कहा जा रहा है कि वह अकेले जंगलों में न जाए और साथ ही कहीं भी अंधेरे में निकले तो समूह बनाकर बाहर निकले ,उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों से ये अपील की है,जिससे मानव वन्यजीव की घटनाएं कम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *