देहरादून के चार लाख परिवारों तक पहुंचेगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा  का निमंत्रण – Parvat Sankalp News

देहरादून के चार लाख परिवारों तक पहुंचेगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा  का निमंत्रण

15 जनवरी तक उत्तराखंड़ जिले के चार लाख परिवारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण पत्र में अयोध्या से आई पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम का फोटो और आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है।अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए देहरादून में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भव्य आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और आरएसएस की संयुक्त टीमें लग गई हैं।15 जनवरी तक जिले के चार लाख परिवारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण पत्र में अयोध्या से आई पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम का फोटो और आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है।

वहीं प्राण प्रतिष्ठा के दिन दूनवासियों से घर के बाहर पांच दीपक जलाकर दिवाली जैसा उत्सव मनाने का आह्वान किया जा रहा है।हर घर जलेंगे दीप, दिवाली जैसी होगी रौनक विहिप के जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के तौर पर मनाने की तैयारी है। इस दिन सभी हिंदू समाज के लोगों से उपवास करने, भंडारा कर घर के द्वार पर पांच दीपक जलाने का आह्वान किया जा रहा है। बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए हरिद्वार में प्रांत स्तर की बैठक हो चुकी है। इसमें अयोध्या से आया अक्षत कलश सौंपा गया। इस कलश को देहरादून में संघ कार्यालय में प्रांत प्रचारक को सौंप दिया गया है। इस अक्षत को पूरे जिले आमंत्रण पत्र के साथ बांटा जाएगा।

मंदिरों में लगेंगी बड़ी स्क्रीन

विहिप जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता बताते हैं कि जिले के सभी प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर 22 जनवरी को बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस पर अयोध्या से लाइव प्रसारण किया जाएगा। भजन और हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का प्रसारण भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *