कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 को लेकर उत्तराखंड सतर्क, एम्स ऋषिकेश में कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी की शुरुआत – Parvat Sankalp News

कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 को लेकर उत्तराखंड सतर्क, एम्स ऋषिकेश में कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी की शुरुआत

एम्स ऋषिकेश:- देश में बढ़ते हुए कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 को देखते हुए उत्तराखंड सरकार सतर्क हो गई है जिसके चलते एम्स ऋषिकेश में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 की आशंका को देखते हुए कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। ट्रामा सेंटर के समीप स्थापित ओपीडी क्षेत्र में फ्लू क्लीनिक के माध्यम से प्रत्येक संदिग्ध रोगी की कोविड जांच की जाएगी। एम्स ने फिलहाल कोविड संक्रमित मरीजों के लिए छह बेड भी रिजर्व किए हैं।

एम्स के पीआरओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार अस्पताल प्रशासन की ओर से कोविड संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करने के लिए यह कदम उठाया गया है। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. कालिया ने अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक कोविड संदिग्ध व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने को कहा है। कोरोना संक्रमण जांच के लिए ट्रामा सेंटर के सामने कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी एरिया बनाया गया है। इस ओपीडी में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कोविड संदिग्ध और फ्लू से ग्रसित मरीजों की जांच की जाएगी। इसे ’फ्लू क्लीनिक’ का नाम दिया गया है।

डॉ. कालिया ने बताया कि कोरोना की पिछली लहर के दौरान देखा गया कि कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदलने में माहिर है, इसलिए फ्लू क्लीनिक में प्रत्येक ऐसे मरीज की जांच की जाएगी जो खांसी, बुखार, सर्दी और जुकाम जैसे लक्षणों से प्रभावित हो। आवश्यकता पड़ी तो ऐसे संदिग्ध मरीज का कोविड सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *