करगिल जिले में एक कबाड़ी की दुकान में हुआ धमाका, तीन की मौत, 10 घायल – Parvat Sankalp News

करगिल जिले में एक कबाड़ी की दुकान में हुआ धमाका, तीन की मौत, 10 घायल

जम्मू कश्मीर:- लद्दाख के करगिल जिले में बीते दिन एक कबाड़ी की दुकान में धमाका होने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि कबाड़ी नाला स्थित एक दुकान में संदिग्ध चीज में धमाका हुआ है। एक गैर स्थानीय सहित कुल तीन लोगों की इस घटना में मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *