पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी, प्रदेशभर में 167 सड़कें बंद – Parvat Sankalp News

पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी, प्रदेशभर में 167 सड़कें बंद

देहरादून:- उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, वहीं आज उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। अन्य जिलों में भी कई दौर की बौछारदार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होने की अधिक आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पांच अगस्त तक प्रदेश भर के सभी इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पांच अगस्त के बाद भी पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेशभर में 10 स्टेट हाईवे समेत 167 सड़कें बंद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *