महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए की बड़ी पहल – Parvat Sankalp News

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए की बड़ी पहल

देहरादून:- उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों  महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड/राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी और शिव नादर फाउण्डेशन के ट्रस्ट की ओर से सुन्दर महालिंगम के मध्य उत्तराखण्ड राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में एक एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किया गया।  शिव नाडर फाउण्डेशन राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली व मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित कराकर शिव नाडर फाउण्डेशन द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालयों (विद्याज्ञान स्कूल दुल्हेरा, बुलंदशहर एवं विद्याज्ञान स्कूल, सीतापुर) के माध्यम से कक्षा 6 से 12 तक की विश्व स्तरीय निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जायेगी, जिसमें न्यूनतम 40 प्रतिशत बालिकायें होगीं।

प्रतियोगात्मक परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को सी0बी0एस0ई0 पाठ्यक्रम के साथ-साथ नेतृत्व गुण एवं व्यावसायिक प्रबन्धन के कौशलों का सृजन किया जायेगा। ट्रस्ट द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित विद्यार्थियों को उपयुक्त शैक्षिक वातावरण एवं अवसर के साथ-साथ उच्च शैक्षिक पथ हेतु सर्वोत्तम सुविधायें उपलब्ध करायेगा। सम्पूर्ण व्ययभार ट्रस्ट द्वारा ही वहन किया जायेगा तथा विभाग पर कोई भी व्ययभार नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड/राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य के आर्थिक रूप से पिछड़े और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिये शिव नाडर फाउण्डेशन का यह प्रयास अत्यन्त सहारनीय है। इस हेतु प्रतियोगी परीक्षा माह दिसम्बर 2023 में आयोजित की जायेगी।

 राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में
राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में

प्रवेश परीक्षा में शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, में अध्ययनरत छात्र-छात्रायें भी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा हेतु दिशा-निर्देश अलग से निर्गत किये जायेंगें। कार्यक्रम के दौरान एस0के0 माहेश्वरी, सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 परियोजना निदेशक, ‘विद्याज्ञान‘ परियोजना, डॉ0 मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, बी0एस0 बनर्जी, निदेशक, विद्याज्ञान तथा बी0पी0 मैन्दोली, स्टॉफ आफिसर, समग्र शिक्षा भी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें;-https://parvatsankalpnews.com/after-dengue-in-uttarakhand-now-flu-infection-knocks-take-special-care-of-cleanliness-to-avoid-infection/

यह भी देखें:-https://fb.watch/l-d3I5bphV/?mibextid=RUbZ1f

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *