आज उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी – Parvat Sankalp News

आज उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड :  राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *