प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के दौरान पिथौरागढ़ में रैली को कर सकते हैं संबोधित – Parvat Sankalp News

प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के दौरान पिथौरागढ़ में रैली को कर सकते हैं संबोधित

देहरादून:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के दौरान पिथौरागढ़ में रैली को संबोधित कर सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी की इच्छा है कि प्रधानमंत्री सीमावर्ती गांव गुंजी का भ्रमण करें और इसी दौरान पिथौरागढ़ में रैली को संबोधित करें। इस बारे में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया गया है। जैसे ही अनुमति मिलेगी हम सीमावर्ती क्षेत्र में शानदार जनसभा करके दिखाएंगे।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से देहरादून में होगी, जिसमें 30 मई से प्रारंभ होने वाले पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान की रुपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ ही इसके लिए जिम्मेदारियां दी जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारी बैठक होगी, जिसमें प्रस्तावित किए गए कार्यक्रमों के संबंध में अगले दिन कार्यसमिति अपनी मुहर लगाएगी।  इन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं महाजनसंपर्क अभियान के अखिल भारतीय संयुक्त प्रभारी तरुण चुघ, राष्ट्रीय महामत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान को लोकसभा क्षेत्र स्तर पर संचालित किया जाना है, इसे देखते हुए राज्य के सभी सांसदों को पदाधिकारी बैठक और सभी विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों को भी कार्यसमिति में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जनसंपर्क अभियान को अधिक सटीक और प्रामाणिक बनाने के लिए घर के मुखिया से अभियान के फोन नंबर पर मिस्ड काल भी कराया जाएगा।

बागेश्वर उपचुनाव से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस सीट से विधायक रहे मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को अनेक कार्य कराए हैं और जनता का आशीर्वाद भाजपा को ही मिलने जा रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस के लोग दावेदारी से भी पीछे हट रहे हैं और उन्हें उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव को भाजपा निर्विरोध जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/cabinet-meeting-of-dhami-cabinet-concluded-16-proposals-approved/

यह भी देखें:-https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/posts/pfbid0hhQJVmCnhZQsyfzH4ETSckDQ9x33wVjfoPH4VG42NUQ68bE6rY9ndFdK72zwf4jol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *