मणिपुर से सकुशल लोटे 14 छात्रों समेत 17 लोग , मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार – Parvat Sankalp News

मणिपुर से सकुशल लोटे 14 छात्रों समेत 17 लोग , मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

मणिपुर से 14 छात्रों समेत 17 लोग सकुशल देहरादून पहुँच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुँचने पर सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की त्वरित मदद से ही वे सभी इतना जल्दी सुरक्षित देहरादून पहुँच सके। एयरपोर्ट पर डोईवाला एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद सभी को जिला प्रशासन के वाहनों से आईएसबीटी देहरादून भेजा गया। जहां से उन्हें बस के माध्यम से गंतव्यों तक भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *