मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु से की अपील, कहा यात्रा करने से पहले मौसम की जरूर लें जानकारी – Parvat Sankalp News

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु से की अपील, कहा यात्रा करने से पहले मौसम की जरूर लें जानकारी

उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरु हो गई है, वहीं चारधाम यात्रा में बारिश तीर्थयात्रियों के लिए चुनौती पूर्ण बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। केदारनाथ धाम में पिछले 20 दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण केदारनाथ की यात्रा कठिन है।

सोमवार को दिल्ली में सीएम ने कहा कि प्रदेश में 22 अप्रैल से चारमाम यात्रा शुरू हुई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। लेकिन केदारनाथ में लगातार मौसम खराब है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि केदारनाथ यात्रा की यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *