पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बरस रहे मेघ, बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी – Parvat Sankalp News

पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बरस रहे मेघ, बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड:  उत्तराखंड में बीते दिन से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, देहरादून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश जारी है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों पर बारिश के साथ बर्फबारी हुई। राजधानी देहरादून में बीते दिन से तेज बारिश हो रही है वहीं सुबह की शुरूआत भी बारिश की बूंदों के साथ हुई है, जिससे गर्म मौसम से राहत मिली है, तापमान घटने के साथ साथ ठंड भी बढ़ने लगी है। जहां आम लोगों को बारिश से राहत मिली तो श्री केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

श्री केदारनाथ धाम
श्री केदारनाथ धाम

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *