उत्‍तराखंड में कोरोना का कहर , तीन महीने बाद 26 मामले आए सामने – Parvat Sankalp News

उत्‍तराखंड में कोरोना का कहर , तीन महीने बाद 26 मामले आए सामने

देहरादून:-  उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को प्रदेश में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें देहरादून जिले में सबसे ज्‍यादा 26 मामले सामने आए हैं। तीन महीने बाद प्रदेश में एक दिन में इतनी बड़ी संख्‍या में कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्‍य में 550 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें 30 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें देहरादून में 26, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। इस साल अब तक कोरोना के 314 मामले सामने आए हैं।

दून अस्‍पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। नोडल अधिकारी अनुराग अग्रवाल के मुताबिक राजुपर रोड निवासी महिला रविवार रात को भर्ती हुई थी। उन्‍हें अन्‍य कई गंभीर समस्‍याएं भी थीं। सोमवार सुबह उनकी मौत हुई। अस्‍पताल में अभी पांच मरीज भर्ती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *