मुख्यमंत्री ने चारधाम को लेकर लिया बड़ा फैसला, स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म – Parvat Sankalp News

मुख्यमंत्री ने चारधाम को लेकर लिया बड़ा फैसला, स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली। यह निर्णय लिया गया कि चारधाम यात्रा में अनिवार्य पंजीकरण से स्थानीय लोगों को छूट मिल गई है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को दर्शन से वंचित नहीं रखा जाएगा। चाहे उन्होंने पंजीकरण कराया हो या नहीं। कहा कि जिन होटलों, गेस्ट हाउस और होमस्टे में बुकिंग हो चुकी है, उन यात्रियों को दर्शन से नहीं रोका जाएगा।

उनका वहीं, ऑफलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। बता दें कि सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव डॉ. बृजेश सती ने यही तीन प्रमुख मुद्दे उठाए थे। जिसके बाद सीएम धामी ने बैठक में ये निर्णय लिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *