मुख्यमंत्री धामी करेंगे आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित – Parvat Sankalp News

मुख्यमंत्री धामी करेंगे आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित

देहरादून:- आज खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।  मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी उनका सम्‍मान करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 169 खिलाड़ियों को दो करोड़ से अधिक की धनराशि के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के विजेताओं को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार

देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार
वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह
देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार

वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन
वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

पिछले चार साल से नहीं मिल पाए थे पुरस्कार

खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *