पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से हो रही झमाझम बारिश, सैलानी ले रहे मौसम का भरपूर आनंद – Parvat Sankalp News

पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से हो रही झमाझम बारिश, सैलानी ले रहे मौसम का भरपूर आनंद

मसूरी:- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, राज्य के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है साथ ही तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ गई है वहीं सैलानी मसूरी में मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।

पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से झमाझम बारिश और साथ में  ओलावृष्टि हो रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि के कारण सफेद चादर बिछी दिखाई दे रही है, ऐसा लग रहा है जैसे बर्फबारी हो गई है। वहीं मसूरी में पर्यटक ओलावृष्टि में भी मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। दो-चार दिन से हो रही लगातार बारिश से ठंड पड़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *