परिवहन मंत्री  चंदन राम दास ने किया ISBT देहरादून का औचक निरीक्षण – Parvat Sankalp News

परिवहन मंत्री  चंदन राम दास ने किया ISBT देहरादून का औचक निरीक्षण

देहरादून: परिवहन मंत्री  चंदन राम दास ने निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर पर गाड़ियों के समय पर संचालन, चालक व परिचालकों के बातचीत की व ISBT में हो रहे कार्यो का निरीक्षण किया। दिल्ली जाते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री ने आईएसबीटी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आईएसबीटी परिसर की सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।

आम जनता को किसी तरीके की कोई परेशानी न हो इसको लेकर भी  अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चार धाम यात्रा को लेकर किस तरीके की तैयारियां की जा रही इसका भी मंत्री ने अधिकारियों से जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *