बम बम भोले के जयकारों से पूरा हरिद्वार गूंजायमान, लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी में लगाई पावन डुबकी – Parvat Sankalp News

बम बम भोले के जयकारों से पूरा हरिद्वार गूंजायमान, लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी में लगाई पावन डुबकी

हरिद्वार:-  हरिद्वार में भी महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। सुबह चार बजे से हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों पर भक्‍त पावन डुबकी लगा रहे हैं। पर्व स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। वहीं आशुतोष की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं। प्रदेशभर के मंदिरों में भी तड़के से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।

हरिद्वार  बम बम भोले के जयकारों से पूरा गूंजायमान है। भगवान भोले शंकर को अति प्रिय गंगाजल, बेलपत्र , भांग, धतूरा चढ़ाकर शिवकृपा की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रित करने को बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है। धर्मनगरी के बिल्केश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *