उत्तराखंड में परीक्षाओं में धांधली के चलते उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने उठाया बड़ा कदम, मोबाइल प्रतिबंधित – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में परीक्षाओं में धांधली के चलते उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने उठाया बड़ा कदम, मोबाइल प्रतिबंधित

देहरादून:- उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षाओं में एक के बाद एक सामने आ रहीं धांधली को देखते हुए उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने आयोग में मोबाइल फोन को प्रतिबंधित कर दिया है। इसकी पुष्टि आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने की। आयोग कर्मियों को परिसर में मोबाइल लाने की अनुमति तो होगी पर, उन्हें उसे अपने कार्यस्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आयोग के परीक्षा और परीक्षा प्रश्न पत्र से जुड़े गोपन विभाग के कर्मियों पर इस नियम का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

विशेष परिस्थितियों में आयोग के केवल उच्चाधिकारियों और उनसे संबंधित स्टाफ जिनका गोपन विभाग से कोई सीधा संपर्क नहीं है, को ही जांच के बाद मोबाइल लाने-ले-जाने की अनुमति होगी। पहले लेखपाल परीक्षा और अब एई व जेई परीक्षा में आयोग के दो-दो अनुभाग अधिकारियों की संलिप्तता के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इसकी पुष्टि आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने की। उन्होंने बताया कि परिसर में मोबाइल को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ लाने वाले कर्मियों को इसे अपने कार्यस्थल पर जाने से पहले क्लाक रूप में रखना अनिवार्य होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *