उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 5004 करोड़ रूपये का प्रावधान, मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 5004 करोड़ रूपये का प्रावधान, मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री ने कहा इससे निसंदेह राज्य में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा। यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रदेश में 11 प्रमुख रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रूप भी दिया जाएगा। रेल सुविधाओ को लेकर किए गए प्रावधानों से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना राज्य के स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *