मुख्यमंत्री ने  ‘सामूहिक वन्देमातरम् गायन” कार्यक्रम में की शिरकत, लिया जोशीमठ को हर संभव मदद देने का संकल्प – Parvat Sankalp News

मुख्यमंत्री ने  ‘सामूहिक वन्देमातरम् गायन” कार्यक्रम में की शिरकत, लिया जोशीमठ को हर संभव मदद देने का संकल्प

देहरादून:-   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन देहरादून स्थित गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘सामूहिक वन्देमातरम् गायन कार्यक्रम’ में कहा कि नए भारत के निर्माण में हमें संविधान में उल्लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा भाईचारे के आदर्शों के प्रति संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हमारी नई पीढ़ी एवं युवा साथियों को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित होने का अवसर मिलता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत इस वर्ष #G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 की दो महत्वपूर्ण बैठकें उत्तराखण्ड में भी प्रस्तावित हैं, इन बैठकों से उत्तराखण्ड राज्य की संस्कृति, उत्पादों को वैश्विक मंच में नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष भी घोषित किया है। इससे हमारे मोटे अनाजों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।  उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इसके लिये मंडुआ की MSP ₹3578 प्रति कुंतल भी घोषित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जोशीमठ के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

हम संकल्प लेते हैं कि जोशीमठ को बचाने हेतु हर संभव मदद करेंगे। प्रधानमंत्री भी जोशीमठ की स्थिति पर लगातार जानकारियाँ ले रहे हैं। राज्य सरकार जोशीमठ के लोगों का पुनर्वास कराएगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *