मुख्यमंत्री ने कहा G-20 से उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर मिलेगी नई पहचान,तैयारियों का लिया जायजा – Parvat Sankalp News

मुख्यमंत्री ने कहा G-20 से उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर मिलेगी नई पहचान,तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून:  आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में #G20Summit की तैयारियों के निमित्त अधिकारियों की बैठक ली। उत्तराखण्ड में होने वाली जी-20 की बैठकों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री प्रत्येक 15 दिन में स्वयं समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आगामी 25 से 28 मई एवं 26 से 28 जून 2023 में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित जी-20 की बैठकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में तेजी लाई जाए। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, संबंधित विभागीय सचिव उसकी नियमित समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा इस आयोजन से उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी। जी-20 देशों के प्रतिनिधि #ऋषिकेश में गंगा आरती में भी प्रतिभाग करेंगे। इससे मां गंगा के #धार्मिक एवं #सांस्कृतिक महत्व से भी सम्मेलन के प्रतिभागी परिचित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष जो भी प्रस्तुतीकरण दिया जाना है, उसकी समय पर पूरी तैयारियां कर ली जाएं।

जी-20 की बैठकों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री की बैठक
जी-20 की बैठकों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री की बैठक

साथ ही यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन उत्पादों को हम व्यापक स्तर पर वैश्विक पहचान दिला सकते हैं, उनकी विशिष्टता की पहचान कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में जी-20 की जो दो बैठकें आयोजित होंगी, इसमें प्रयास किये जायेंगे कि एक बैठक गढ़वाल मण्डल एवं एक बैठक कुमांऊँ मण्डल में हो। साथ ही जी-20 संबंध में जन जागरूकता के लिए विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/chief-minister-dhamis-big-statement-regarding-copying-mafia/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=X7A8eLP_398

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *