ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर कार हुई दुर्घनाग्रस्त,1 की मौत – Parvat Sankalp News

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर कार हुई दुर्घनाग्रस्त,1 की मौत

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर कमांद के समीप सांकरी के पास एक मारुति सड़क में पलटकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। सोमवार को वाहन नेरी से बेलगांव बारात में जा रहा था। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। जिसमें से 13 वर्षीय एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने एक किशोर की मौत की पुष्टि की है। अभी अन्य घायलों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य घायलों को बौराड़ी चिकित्सालय लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *