विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने गोवा में 53 वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया प्रतिभाग – Parvat Sankalp News

विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने गोवा में 53 वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया प्रतिभाग

गोवा:-  गोवा में चल रहे 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बीते दिन उत्तराखण्ड पवेलियन का विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, राइटर, लाइन प्रोड्यूसर आदि द्वारा उनके साथ चर्चा की गई।

विशेष प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखण्ड को बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में नीति के स्तर पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। निर्माता निर्देशकों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार
विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार

उन्होंने कहा कि राज्य में फ़िल्म डेस्टिनेशन, रीजनल फ़िल्म, फ़िल्म और क्रिएटिव आर्ट संस्थान विकसित करने पर भी मुख्यमंत्री का विशेष फोकस है। इस अवसर पर उप निदेशक/नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

गोवा में 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
गोवा में 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

 

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/bjps-executive-committee-of-all-fronts-will-be-formed-by-november-30/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=BFuG7-sMbWA

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *