भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को बेच एवं ध्वज से अलंकृत कर किया सम्मानित – Parvat Sankalp News

भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को बेच एवं ध्वज से अलंकृत कर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को बेच एवं ध्वज से अलंकृत कर सम्मानित किया।

भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस
भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री धामी ने अंशदान देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भारत स्काउट एवं गाइड प्रतिनिधि दल
भारत स्काउट एवं गाइड प्रतिनिधि दल

इस अवसर पर उत्तराखण्ड से मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड सीमा जौनसारी, भारत स्काउट एवं गाइड से रविन्द्र मोहन काला, बी.एस. रावत, अरूण राय, राहुल रतूड़ी एवं विमला पंत उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/lokendra-bahuguna-became-the-station-in-charge-of-nehru-colony/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=oS2KGuGkawQ&t=20s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *