अयोध्‍या: धार्म‍िक कार्यक्रम के बीच बम से हमला,कई गंभीर – Parvat Sankalp News

अयोध्‍या: धार्म‍िक कार्यक्रम के बीच बम से हमला,कई गंभीर

अयोध्या / अयोध्या के गोसांईगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में श्रीमदभागवत भंडारे का अयोजन चल रहा था भंडारेे में ही बाराबंकी की ऐ मशहूर नौटंकी का कार्यक्रम चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार नौटंकी कार्यक्रम मे नशे में धुत कुछ अराजक तत्व मौजूद थे जिनसे वहां मौजूद लोगों से कहा सुनी हो गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डायल 112 को फोन द्वारा सूचित किया। मौके पर 112 और स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर मामले को शंत कराया। सूत्रों के अनुसार जैसे ही पुलिस वहां से वापस हुई मौका देखकर अराजक तत्वों द्वारा देशी बम फेंका गया। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये ।

घायलों को इलाज के लिए पुलिस सीएचसी मयाबाजार ले गई जहाँ से चिकित्स्कों ने उनकी हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बहरहाल चारों की हालत नाजुक बनी हुई है, चार घायलों में एक का लखनऊ ट्रामा सेंटर व एक का जिला चिकित्सालय अयोध्या में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस आयोजक व गांव के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

व‍िस्‍फोट में रजपलिया गांव के निवासी मंगल निषाद,सोनबरसा निवासी बाबूराम, सूरज सैनी व श्याम नारायण सिंह टंडौली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज, मंगल व श्याम नारायण को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां से मंगल निषाद की हालत गम्भीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जबकि सूरज सैनी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। श्याम नरायन सिंह व बाबूराम को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने बताया कि आयोजक व एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *