04 वर्षीया मासूम के साथ बलात्कार के प्रकरण में अत्यंत त्वरित और प्रभावशाली कार्यवाही के लिए SI राखी रावत हुई सम्मानित – Parvat Sankalp News

04 वर्षीया मासूम के साथ बलात्कार के प्रकरण में अत्यंत त्वरित और प्रभावशाली कार्यवाही के लिए SI राखी रावत हुई सम्मानित

उप निरीक्षक राखी रावत को सम्मानित करते हुए DGP
उप निरीक्षक राखी रावत को सम्मानित करते हुए DGP

दिनांक 13.11.2019 को थाना श्यामपुर क्षेत्र में 04 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना हुई। पीड़िता की हालत नाजुक होने पर पीड़िता को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भर्ती करवाकर करके अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

गुणवत्तापूर्ण विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मात्र 37 दिन में आरोप पत्र प्रेषित करके केस ऑफिसर के तौर पर SI राखी रावत द्वारा स्वयं पैरवी की गई, जिसमें न्यायालय द्वारा दिनांक 14.9.2022 को अभियुक्त को आजीवन कारावास व एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

उप निरीक्षक राखी रावत को इस सफल विवेचना के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने 10 हजार रूपये के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/cabinet-minister-rekha-arya-took-a-big-resolution-in-the-month-of-sawan/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=bd0IOvTHTF8&t=58s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *