कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनने पर मायावती बोलीं- कांग्रेस बुरे वक्त में दलितों को बलि का बकरा बनाती है – Parvat Sankalp News

कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनने पर मायावती बोलीं- कांग्रेस बुरे वक्त में दलितों को बलि का बकरा बनाती है

बसपा सुप्रीमो मायावती ने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि कांग्रेस अपने बुरे समय में ही दलितों को आगे करती है और उन्हें बलि का बकरा बनाती है। यह उनका छलावा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा व तिरस्कार किया। इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लंबे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *