Big breaking news: केदारनाथ के पास यात्री हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत – Parvat Sankalp News

Big breaking news: केदारनाथ के पास यात्री हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत

इस वक्त की उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केदारनाथ के पास यात्री हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है, ये हेलीकॉप्टर केदारनाथ से दो किमी पहले गरुड़ चट्टी के पास हादसे का शिकार हो गया। आर्यन कंपनी के इस हेलीकॉप्टर से हुए हादसे में 6 लोगों के मौत की खबर आ रही है,

इस हेलीकॉप्टर में केदारनाथ धाम के यात्री सवार थे। हादसे का शिकार होने के बाद हेलीकॉप्टर में आग की ऊंची लपटे उठने लगी, जानकारी के मुताबिक, ये हेलीकॉप्टर केदारनाथ यात्रा से जुड़ा था और प्राइवेट कंपनी आर्यन की तरफ से संचालित किया जा रहा था। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *