हरीश रावत का योगी पर तंज कहा,कुटिया बनाने के लिए दे दूंगा जमीन – Parvat Sankalp News

हरीश रावत का योगी पर तंज कहा,कुटिया बनाने के लिए दे दूंगा जमीन

उत्तराखंड में चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रचार में जुट गए हैं। कल प्रयागराज पहुंचे हरीश रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुये कहा कि हार के बाद उन्हें कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन दे देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड में बीजेपी की हार होगी।
एत्तराखण्ड में चुनाव के परिणाम घोषित होने से पहले ही सीएम पद के लिए दावेदारी जताने में जुटे हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने यूपी में भी बीजेपी की हार का दावा करते हुए सीएम योगी पर तंज कसा और कहा, ‘बीजेपी को उत्तराखंड से भगा दिया गया है, हम सीएम योगी को यूपी में चुनाव हारने के बाद उत्तराखंड में कुटिया बनाने के लिए जगह दे देंगे।’’ गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ का जन्म अविभाजित यूपी के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था जो अब उत्तराखंड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *