ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में नवाब मलिक को किया गिरफ्तार – Parvat Sankalp News

ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में नवाब मलिक को किया गिरफ्तार

मनी लांड्रिंग केस मामले मे मैराथन पूछताछ के बाद ईडी ने आखिरकार नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनसीपी नेता शरद पवार आज नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद ईडी कार्यालय के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ई.डी ने गिरफ़्तार किया अब उन्हें इस्तीफा देना चाहिए यह महाराष्ट्र की परंपरा है। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय ये है कि राजनीति इतने नीचे स्तर पर जा चुकी है ये बहुत ही निराशाजनक और ग़लत है, पूरे देश में और महाराष्ट्र में जो दिखाई दे रहा है वो उचित नहीं हैं।
इससे पहले महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि वह झुकेंगे नहीं लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा हम लड़ेंगे और जीतेंगे हम झुकेंगे नहीं। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल जांच के लिए ले गए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मलिक सुबह करीब आठ बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे जहां अधिकारियों ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मलिक का बयान दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *