उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार बताए गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कुमाऊं के लिए ऑरेंज अलर्ट और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत बारिश के आसार हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
                                                         बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं दून में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-https://fb.watch/g0L6GnWykX/

यह भी देखें:-https://parvatsankalpnews.com/the-center-has-given-great-news-to-uttarakhand-the-center-has-approved-the-budget-of-2006-82-crores-for-the-nh-734-section/

पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश
पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *