पहाड़ की शांत वादियों में उबाल, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग – Parvat Sankalp News

पहाड़ की शांत वादियों में उबाल, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

अंकिता हत्याकांड के बाद पहाड़ की शांत वादियों में उबाल है, लोगों में भारी आक्रोश है। जगह-जगह व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं तो महिलाएं और युवा सड़कों पर उतर चुके हैं। देवभूमि की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आज शहर के युवाओं, छात्र नेताओं सहित तमाम संगठनों ने एक मंच पर आकर विशाल रैली निकाली। “वी वांट जस्टिस” और आरोपियों को फांसी की सजा देने के लिए नारे लगाते हुए रैली एमबीपीजी डिग्री कॉलेज से लेकर डीएम कैंप कार्यालय तक पहुंची। यहां पहुंच युवा धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग
                                 अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग

इस दौरान पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा और किसी भी प्रकार के बवाल से निपटने के लिए मुस्तैद नजर आया। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की और इस प्रकरण को फास्ट ट्रेक कोर्ट पर ले जाने के साथ सीबीआई जांच कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/himachal-pradesh-congress-working-president-harsh-mahajan-joined-bjp/

इधर डीएम कैंप कार्यालय पहुंचने के बाद एडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन दिया गया जिस पर एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने युवाओं को शांत कराते हुए उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने की बात कही। आपको बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित गंगा भोगपुर में वनंतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट 19 साल की अंकिता का शव शनिवार यानी 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक दिन पहले ही (23 सितंबर) को तीन आरोपियों-रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने उसे नहर में धकेलकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी।

यह भी देखें:- https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/videos/474582408045502/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *